महुदा के भाजपाईयों ने उचित मूल्य के दुकान पर किया धरना प्रदर्शन

पाटन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला आव्हान पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलों प्रतिमाह राशन दिया जा रहा है, जिसे राज्य सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति को 3 किलो राशन प्रदान किया जा रहा है. गरीब अन्नदाताओं के हक के लिए भाजपा उत्तर पाटन मण्डल के ग्राम महुदा में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उचित मूल्य के दुकान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भागवत पटेल भाजयुमो उत्तर पाटन मंडल उपाध्यक्ष, सियाराम साहू, ध्रुव साहू, अभय पटेल, कमल नारायण, कामता पटेल,दिलेशवर ठाकुर ,बीरबल पटेल, सेवाराम पटेल,कामता पटेल फेरू राम साहू,धन्ने साहु,हेमराज साहु, मोती पटेल,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *