चगोरी में अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा शिविर का आयोजन


पाटन — ग्राम पंचायत चगोरी में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर आजादी के 75 वर्ष होने पर भारत सरकार ने अमृत महोत्सव के रूप में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा नई दिल्ली के तत्वाधान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा शिविर में विधिक सहायक दुर्ग ने जानकारी दिया कि जो व्यक्ति गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वह विधिक फीस मे देने में असमर्थ रहता है ,ऐसे व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर विधिक सेवा का लाभ ले सकता है। सरपंच श्रीमती यमिनिशेखर वर्मा ने बताया कि साईबर क्राइम की घटना आये दिन बड़ती जा रही है। आजकल कुछ व्यक्ति बैंक कर्मचारी होने का झांसा देकर हमसे आधार कार्ड नम्बर, पेनकार्ड नम्बर की जानकारी माँगता है और हम दे देते हैं चूंकिआधार कार्ड में बैंक खाता लिंक होने के कारण हमारा बैंक खाता की जानकारी वह व्यक्ति को होने से राशि को आहरित कर लेता है , इस प्रकार के घटना से हमे सावधान रहने की आवश्यकता है। देवलाल ठाकुर आरक्षक पुलिस थाना पाटन ने कहा कि गांव में कोई भी अनजान व्यक्ति आकर गली में कोई भी सामान बेचने के बहाने आता है और सुनसान पाकर घरों में घुंसकर चोरी करता है , अतः ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना टोल फ्री नम्बर 112 पर कॉल कर सूचित करें। इस अवसर पर सहायक आंतरिक लेखा परिक्षक एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, उपसरपंच एवं ग्रामवासी उपस्थित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *