अमलेश्वर के उचित मूल्य के दुकान पर भाजपाइयो ने धरना प्रदर्शन किया

पाटन। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला आव्हान पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अन्तर्गत गरीब परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलों प्रतिमाह राशन दिया जा रहा है, जिसे राज्य सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति को 3 किलो राशन प्रदान किया जा रहा है. गरीब अन्नदाताओं के हक के लिए भाजपा उत्तर पाटन मण्डल के ग्राम अमलेश्वर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उचित मूल्य के दुकान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष फेरहा राम ढीवर ,मंडल अध्यक्ष मोहन साहू,महामंत्री रवि सिंगौर,शिवा साहू राहुल साहू,देव पाटकर ,गीत शर्मा ,कुमार साहू,कोमल साहू,सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *