दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के सहस्त्रबाहु, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू


रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई।छग राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का कथन जो चरितार्थ हुआ है,विकास की घोषणा नही बल्कि अमल में लाना है,जिस ग्राम में विकास कार्य नही वहाँ विकास की गंगा बहाना है।इसी उद्देश्य को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक व छग शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा क्षेत्र मे निरन्तर विकास की गंगा बहा रहे है ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भिलाई नगर निगम से जुदा कर,नए निगम रिसाली नगर निगम की सौगात , ग्राम मचांदुर ने उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्व दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय का शुभारंभ व भवन निर्माण कार्य प्रगति पर,उतई नगर में वर्षो से रेस्ट हाउस मांग को अमलीजामा पहनाया गया साथ ही रेस्ट हाउस निर्माण कार्य प्रगति पर, उतई से मचांदुर टू लेन मार्ग,कातरो से चिरपोटी टू लेन, उतई से पाऊवारा अंडा मार्ग टू लेन, उतई से खप्परवाड़ा मार्ग,उतई गायत्री मंदिर के पास से कुल्हरडीह खोपली मार्ग टू लेन, उतई से उमरपोटी मार्ग टू लेन,स्टेशन मरोदा वोहरब्रिज के पास से उमरपोटी पहुच मार्ग टू लेन, ग्राम करगाडीह को नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा के साथ साथ पंचायत भवन की सौगात उतई विधुत विभाग के पास दुर्ग पाटन मुख्य मार्ग से आदर्श नगर उतई तक बायपास के लिए राशि स्वीकृत ग्राम पाऊवारा में बायपास मार्ग की स्वीकृति,नगर के शीतला तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख की स्वीकृति,पुरैय्या तालाब सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख की स्वीकृति, उतई नगर के वार्ड 9 व 10 में गार्डन निर्माण के लिए 10 लाख की स्वीकृति पालिका बाजार के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति, कुर्मी भवन पहुच मार्ग के लिए 15 लाख,साहू समाज भवन के लिए 20 लाख की स्वीकृति अगले वर्ष उतई नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की सौगात इनके अलावा दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *