- कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज में छात्र-छात्राएं 9 अक्टूबर तक ले सकते हैं प्रवेश
भिलाई। वे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अबतक कॉलेजों में प्रवेश नहीं लिए है अथवा वे जो बेहतरीन अवसर और केरियर सुनिश्चित करने वाले कालेज की तलाश कर रहे हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में इंजीनियरिंग के साथ ही कामर्स और साइंस के छात्रों के लिए कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज जुनवानी खम्हरिया में प्रवेश अभी जारी है। जो विद्यार्थी अबतक प्रवेश नहीं लिए हैं वे यहां प्रवेश ले सकते हैं।
कॉलेज के चेयरमैन आनंद त्रिपाठी ने बताया कि कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज में बीएससी गणित, बीएससी बायो और बीकॉम कम्प्यूटर इन तीन विषय में एडमिशन जारी है। कोरोना संकट से जूझ रहे परिवारों का आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से कॉलेज की फीस भी सरकारी कॉलेज के बराबर रखकर प्रवेश दिया जाएगा और बस सुविधा भी दी जाएगी। यह छात्र-छात्राओं के लिए बड़ा ही सुनहरा मौका है। साथ ही कामर्स के छात्राें को सीएमए कोर्स का लाभ प्रदान करने की व्यवस्था है जो अपने आप में एक अभिनव पहल है।
कालेज के मैनेजिंग डायरेंक्टर विजय मैराल ने बताया कि कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज जुनवानी खम्हरिया के कैम्पस में ही डिग्री कॉलेज कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज की शुरूआत की है। एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी पहल के तहत कामर्स के छात्र-छात्राओं को कॉमर्स कोर्स के साथ ही सीएमए काेर्स का भी लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को भारतीय कंपनियों के अलावा विदेशाें कंपनियों में भी में नौकरी मिलने में काफी आसानी होगी। सीएमए दरअसल विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त “सर्टिफाइड मैनेजमेंट एकाउंटेंट” काेर्स होता है जो अकांउट के प्रोफेशनल्स के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस कोर्स की सुविधा काॅलेज प्रबंधन कॉमर्स के छात्रों को कामर्स की पढ़ाई के साथ ही उपलब्ध करायेगा । इससे छात्रों को दोहरा लाभ होगा। यह सुविधा दुर्ग जिले के किसी भी कॉलेज में नहीं है। पूरे जिले में सिर्फ कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड कामर्स कॉलेज ही है, जो छात्र-छात्राओं का बेहतर कॅरियर और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की अनेक सुविधाएं दे रहा हैं जो अपने आप में एक अनूठी पहल है।
डायरेक्टर डॉ. वाईआर कटरे ने बताया कि डिग्री कॉलेज में एडमिशन जारी है। लगातार विद्यार्थी आ रहे हैं। सीटें सीमित है। इसलिए जो भी प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें जल्दी करना होगा। प्रवेश अभी जारी है और 9 अक्टूबर तक प्रवेश ले सकते हैं। इसके बाद प्रवेश नहीं लिया जाएगा।
