उड़ीसा सीमा पर नाकेबंदी से पुलिस की बड़ी सफलता छतीसगढ़ प्रवेश के पहले ही कार से साढ़े 7 लाख का गांजा पकड़ाया,,

छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी द्वारा ओडिसा के गांजा तस्करो पर रोक लगाने सभी ओडिसा सीमा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले थाना क्षेत्र के सड़को पर अस्थाई चेक पोस्ट लगाकर तस्करी पर लगाम लगाने का निर्देश ओडिसा सीमा से लगे पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक को दिया गया था। जिसपर गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर द्वारा ओडिसा से गरियाबंद जिले में प्रवेश करने वाले देवभोग थाना व छुरा थाना क्षेत्र में अस्थाई चेक पोस्ट लगवाकर ओडिसा से आने वाले सभी गाड़ियों का सघन जांच करने का निर्देश दिया गया था।

पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी व पुलिस अधीक्षक गरियाबंद पारुल माथुर के निर्देश पर छुरा थाना प्रभारी द्वारा कोसममुड़ा चौक के पास अस्थाई बेरियर बनाकर 24 घन्टे पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी। कोसममुड़ा चौक पर पर रोज की तरह आज भी पुलिस जवानों के द्वारा ओडिसा की ओर से आने वाली गाड़ियों का जांच चल रहा था तभी सुबह 06 बजे के लगभग ओडिसा की तरफ से सफेद कलर की सेंट्रो कार C G 04 N G 4134 कार आ रही थी सामने पुलिस जवानों को देखकर कार का ड्राइवर गाड़ी मोड़ कर वापस ओडिसा की ओर भागने लगा जिसका पुलिस जवानों के द्वारा पीछा किया गया सफेद कलर की सेंट्रो गाड़ी में सवार तस्कर पुलिस को पीछा करते देख गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला

तस्करों से जप्त हथियार,,,,

छुरा पुलिस द्वारा इसकी जानकारी गरियाबंद पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सन्तोष महतो को दी गई पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त अधीक्षक के निर्देशन व संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी छुरा उप पुलिस अधीक्षक संजय पुढीर की आदेशानुसार में राजनि श्रवण विश्वकर्मा द्वारा तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये अनुसार कोसमी नयापारा तिराहा पहुंचकर घेराबंदी किया गया। जहां सफेद रंग के सैन्ट्रो कार क्रमांक सीजी 04 एमजी 4134 के चालक द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर वाहन को छोड़कर वाहन की चाबी लेकर फरार हो गया बाद पुलिस टीम द्वारा वाहन का तलाशी लिया गया जिसमें पांच प्लास्टिक बोरी में 44 पैकेट में कुल 73 370 किलो ग्राम गांजा मादक पदार्थ कीमती 7.37,700 रुपये का होना पाया गया व गाड़ी के ड्राइवर सीट के बाजू वाली सीट के नीचे एक काला रंग के बैंग के अंदर एक देशी पिस्टल, एक नग मैगजीन जिसमें चार नग जिंदा कारतूस भरा मिला कीमती 15,000 रुपये एवं वाहन क्रमांक सीजी 04 एनजी 4134 कीमती 4.00000 रूपये कूल जुमला कीमती 11,48,700 रूपये को जप्त कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित कर रवाना की गई है।उपरोक्त कार्यवाही में थाना घुस के सउनि० श्रवण विश्वकर्मा, आरक्षक माधव साहू, हरिहर साहू शिवदयाल नागेश दयानंद गौर नरेन्द्र साहु की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *