संगठन को मजबूत करने तेलघानी बोर्ड और तैलिक महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू प्रदेश दौरे पर, 2 दिनों तक शिवरीनारायण का किया भ्रमण, प्रदेशभर के सामाजिक बंधु हुए इकट्‌ठा

रायपुर/बिलासपुर। प्रदेश साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी दो दिनों तक शिवरीनारायण दौरे पर रहे। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी इकट्‌ठा हुए और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। तेलघानी बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष और राष्ट्रीय अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में इस दौरे का आयोजन किया गया। बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने रायपुर से लेकर दुर्ग संभाग, महासमुंद, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ तेलघानी बोर्ड के माध्यम से समाज को किस तरह आगे बढ़ा सकते हैं। इस पर भी संदीप साहू ने समाज के लोगों को बताया। पदाधिकारियों को बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू ने साहू युवा प्रकोष्ठ से जोड़ने के लिए कहा। शहर के साथ-साथ गांव-गांव में कैसे काम करना है? संगठन की भूमिका क्या होनी है? इस पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमकिशन साहू ने दुर्ग संभाग की गतिविधियों की रिपोर्ट देते हुए बताया कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हर मोर्चे पर संगठन के लोग काम कर रहे हैं।

इस बैठक में भूपेंद्र विक्रांत साहू जिला पंचायत सभापति बलौदाबाजार, देवेंद्र साहू (नुआपारा) प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ, संगठन सचिव सनीर साहू (दुर्ग), सन्नी साहू (दुर्ग), स्वतंत्र साहू (बेमेतरा) संयुक्त सचिव युवा प्रकोष्ठ प्रदेश साहू संघ, त्रिशंकु साहू संभाग अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बिलासपुर, डीकेश साहू जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ साहू संघ राजनंदगांव व जिला प्रभारी, विजय साहू सह संयोजक युवा प्रकोष्ठ साहू संघ राजनांदगांव, तुषार साहू सचिव युवा प्रकोष्ठ राजनांदगांव, जीएल साहू उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राजनंदगांव, यशवंत साहू ( भिलाई) प्रचार-प्रसार सक्रिय मीडिया दुर्ग संभाग व अन्य सामाजिक बंधुओं की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *