रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधायकों की दिल्ली दौड़ और तमाम राजनीतिक अटकलों के बीच कांग्रेस हाई कमान ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भपेश बघेल को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से सीनियर आब्जर्वर बनाया गया है। यह पत्र आज यानी शनिवार को जारी किया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस की ओर से उत्तर प्रदेश के चुनाव में सीनियर आब्जर्वर के बतौर नियुक्त किया गया है। यह आदेश अभी से प्रभावशील होना है।

