पाटन। ग्राम रानीतराई में आज गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सबसे पहले महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर गुलाल बंदन एवं माल्यार्पण कर ग्राम सभा की शुरुआत की गई। गांधी जयंती के अवसर पर सबसे पहले बापू जी का भजन रघुपति राघव गाकर बापु जी को याद किया गया, उसके बाद ग्रामसभा के एजेंडे में चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया। उसके बाद पिछले 11 सालों से ग्राम की सफाई कर रहे हैं श्री आनंद राम का सम्मान शाल श्रीफल भेंट कर किया गया। एवं सरपंच निर्मल जैन के द्वारा उनके सम्मान में लोगों से आह्वान किया कि उन्हें सम्मान दें, एवं उनका तिरस्कार ना करें उनको सहयोग करें ताकि हमारा गांव स्वच्छ एवं निर्मल रहे। ग्राम सभा में सभी एजेंडे का वाचन सचिव श्री मान सिंह नाविक के द्वारा किया गया एवं अध्यक्षता सरपंच निर्मलजैन ने किया। ग्राम सभा में गांव के सभी पंच एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।
रानीतराई में गांधी जयंती पर सफाई कर्मी का किया गया सम्मान
