पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत पतोरा में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी के तैलचित्र में माल्यर्पण और पुष्प अर्पित कर ग्राम सभा की शुरुवात की गई। सचिव ढाल सिंह साहू द्वारा 6 माह की आय व्यय की जानकारी दी गई, रोजगार सहायक पुरषोत्तम कुर्रे द्वारा मनरेगा के कार्यो की जानकारी दी गई, गौठान समिति अध्यक्ष नरेश श्रीवाश द्वारा गौठान के कार्यो और संचालन के बारे में बताया गया, पंच गोपेश साहू द्वारा निर्माण और विकास कार्यो की जानकारी दी गई जिसमें लाखो रुपये के कार्यो की जिसमे हनुमान मंदिर निर्माण, स्कूल में गेट निर्माण, टाइल्स लगाने का कार्य, टेबल कुर्शी, शौचालय निर्माण की शुरआत और चलने की जानकारी दी गई, उपसरपंच घनश्याम साहू द्वारा 2021-22 के नवीन कार्यो की स्वीकृति और मांग की जानकारी दी गई, सभी अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा शासन की सभी योजनाओं के बारे में बताया गया, आजादी के 75वी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं, आज 2 अकटुबर को गांधी जयंती के दिन गांव को स्वच्छ बनाने का सपथ लेते है, गांव को स्वच्छ और सुंदर रखने की पहल को आगे बढ़ाते हुए सरपंच अंजीता साहू एवम उपसरपंच घनश्याम साहू की पहल पर ग्राम पंचायत में बर्तन बैंक की शुरुवात 310 बर्तनों से किया गया जिससे गांव में पॉलीथिन डिस्पोजल का उपयोग न हो इस शुरुवात से ग्रामीण जन भी खुश है, बर्तन बैंक की शुरुवात करने वाला पूरे पाटन जनपद में पहला पंचायत होगा ग्राम पंचायत पतोरा, बालक दास स्वसहायता समूह और गंगा स्वसहायता समूह की बहनों द्वारा सिंगल उपयोग प्लास्टिक को हटाने के लिए, कपड़े के थैला सिलाई कर दिया गया जिसे सभी को वितरण किया गया ग्राम पंचायत द्वारा 19 गर्भवती माताओं एवम 6 कुपोषित बच्चों को चना, फल्ली, मूंग, दाल, आटा और प्रोटीन पाउडर का वितरण ग्राम पंचायत द्वारा किया क्या, शासकीय प्राथमिक शाला की छात्रा का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर कु भूमिका धृतलहरे एवं कक्षा शिक्षिका श्रीमती शिवानी यादव का प्रस्सतिय पत्र, साल और श्रीफल देकर सम्मान किया गया, ग्राम पंचायत पतोरा विकाश एवम निर्माण कार्यो में नये नये कृतिमान स्थापित करते जा रहा है, आज के कार्यक्रम में adeo संध्या सिंह, माद्यमिक शाला प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य, पटवारी राहुल तिवारी, कृषि विस्तार अधिकारी ममता बंजारे, सचिव ढाल सिंह साहू, शिक्षक बंजारे सर, कामड़े सर, रोशन साहू, कुर्रे मेम, रोजगार सहायक पुरषोत्तम कुर्रे, कंप्यूटर ऑपरेटर इंतिजा राज, पंच पुरेन्द्र जांगड़े, फत्ते साहू, तकेश ठाकुर, भोलू बन्दे, राजीव साहू, प्रतिमा धर्मगुड़ी, संतोष सोनवानी, बंशी साहू, सुरेश,हेमराज, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमुना ठाकुर, हेमलता सोनवानी, अहिल्या साहू, निर्मला, भारती साहू, सहायिका किलेस्वरी कौशल, लता चंदने, धनेस्वरी साहू, राजकुमारी, धनेस्वरी साहू, मितानिन बिंदु साहू, लता साहू, सक्रिय महिला डिलेस्वरी, प्रेमलता साहू आदि उपस्थित थे।
पतोरा पंचायत में बर्तन बैंक की शुरुवात की गई
