गांधी जयंती पर उतई नगर के पेंशनधारियों एवं कचरा क्लेशन करने वालों का किया गया सम्मान

उतई ।नगर पंचायत उतई में गांधी जयंती के अवसर पर शासन के निर्देश पर इंदिरा गांधी पेंशन योजना अंतर्गत 80 वर्षीय पेंशनधारियों का सम्मान ,डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिला समूहों के सदस्यों एवं प्लेशमेंट कर्मचारी सफाई मित्र कमांडो का सम्मान नगर के एकता नगर में स्थित बहुद्देश्यीय सामुदायिक भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पूजा अर्चना कर श्रीफल तोड़कर किया गया।उसके बाद नगर के 80 वर्षीय बंजारी पारा निवासी घासी राम साहू का शाल श्रीफल देकर कर सम्मान किया गया।उसके बाद सभी कर्मचारियों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष डीकेन्द्र हिरवानी ने कहा कि नगर में जो भी सैग सफाई हो रहा है उसमें आप सभी की कड़ी मेहनत है,इसी प्रकार आप लोग नगर के स्वच्छता पर ध्यान देते रहे।आप सभी कर्मचारियों के कारण ही नगर का नाम रोशन हो रहा है।इस दौरान एल्डरमैन खुमान सिंह साहू तोषण साहू पदुम साहू भीमसेन सिन्हा प्रहलाद वर्मा राकेश साहू बीरेंद्र गोस्वामी सीएमओ सोहेल कुमार रोहित पटेल अंकालू साहू नंदलाल चौदरी हेमन साहू कमलेश ठाकुर राजकुमार रमेश साहू झंकार साहू रूपेंद्र कुमार माया यादव लक्ष्मी अहिल्या बबला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *