सेलूद में सांसद विजय बघेल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं मितानिनों का शाल श्रीफल से किया सम्मान

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सेलूद में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा ही समर्पण है उद्देश्य को लेकर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया l सबसे पहले गांधी  जी के तैलचित्र में माल्यार्पण कर उपस्वास्थ्य केंद्र सेलूद के अधिकारी एवं कर्मचारियों तथा मितानिनों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया  
जिसमे डॉक्टर ज्वायसी सी एच ओ, डॉक्टर प्रीति वर्मा ए एन एम, अखिलेश साहू फार्मासिस्ट, अर्जुन ठाकुर पीपीएस, मितानिन सुनिता वर्मा, चित्रलेखा साहू, सुनिता कुर्रे,सुधा अमृत, दुकलहीन जांगड़े, गोदावरी बंजारे, कोटवार गोपाल प्रसाद चंदेल एवं नारायण दास मानिक पुरी का सम्मान साल और श्रीफल से किया गया l साथ ही साथ ग्राम के अस्सी साल के बुजुर्ग महिला श्रीमती तीजिया बाई चंदेल को उनके अदम्य साहस के लिए शॉल श्रीफल एवं सम्मान राशि से सम्मान किया गया l श्रीमती तीजिया बाई ने चार के बच्चे  जो कि घुरूवा में डूब रहा था उसको बचाया था l महिला के उम्र को देखते हुए सहसा आपको विश्वास नही होगा कि ऐसा साहसिक कार्य उनके द्वारा किया गया l इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी, अध्यक्षता श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर जी उपस्थित हुए l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जी कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने हमेशा सिर्फ देश के हित के लिए काम किया, देश को मजबूत बनाने, देश की तरक्की के लिए काम किया। ऐसे में हमारा भी हर पल हर क्षण देश की सेवा, देश को मजबूत बनाने के लिए समर्पित होना चाहिए। यही सेवा भावना हमारे महान महापुरुषों के प्रति स हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के सपनों को साकार करने के लिए हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं।  महात्मा गांधी जी के सत्य अहिंसा के विचारों से प्रभावित लोगों की भावनाओं को पिछले ढाई वर्षो के दौरान यहां राज्य सरकार के कामकाज से आघात पहुंचा है। यह एक सुखद संयोग है कि  सरलता , सादगी और विनम्रता से पूर्ण दो महापुरुषों की जयंती एक ही दिन है। इन महापुरुषों का कृतित्व और व्यक्तित्व ऐसा है, इन राजनीतिक और आध्यात्मिक नेताओं का देश के स्वतंत्रत संग्राम आंदोलन और नव निर्माण में इतना महत्वपूर्ण योगदान रहा है कि उस पर जितना भी कहा जाए वह कम है। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की सरलता और सादगी ऐसी थी की इतने बड़े पद पर रहने के दौरान भी छोटी सी कुटिया में रहते थे। हमें उनसे सीखने की जरूरत है। आज लोग छोटा सा पद पाने के लिए कहां-कहां नहीं दौड़  जाते लेकिन हमारे महापुरुषों के सामने पद हमेशा छोटा रहा। ऐसे महापुरुषों की देश हित की चिंता और संघर्ष लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहा है और यही वजह रही कि उनकी मामूली आवाज पर भी लाखों लोग दौड़े चले आते थे। उस समय आवागमन की बहुत अधिक सुविधा नहीं थी, संचार के साधन नहीं थे लेकिन उनकी सभाओं में लाखों लोग जुट जाते थे। देश के हित के प्रति उनकी जो निष्ठा, समर्पण भावना थी, और जो सकारात्मक संघर्ष था इसकी वजह से लोग उनकी आवाज पर खींचे चले आते थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्रकार ने कहा कि आज का दिन सेलूद वासियों के साथ साथ हमारे लिए त्रिवेणी संगम है जहां पर गांधी जयंती, शास्त्री जयंती के साथ कोरोना काल मे भीषण परिस्थियों में अपनी हिम्मत, ताकत, और अपनी जान की परवाह किये बगैर लोगो की सेवा किया जिसका आज सम्मान किया गया l पूरा मानव समाज स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ निःस्वार्थ सेवा प्रदान करने वाली मितानिन बहनों के सेवा भाव को भी सम्मान करती है l ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने सभी का आभार मानते हुए कहा कि सेलूद उपस्वास्थ्य केंद्र, शासकीय औषधालय व मितानिन बहने ग्रामीण सेवा में दिनरात ततपरता से अपना घर बार छोड़कर सेवा में लगी रहती है l सम्मान सेवा के अवसर पर लोकमनी चंद्रकार मण्डल अध्यक्ष उत्तर कहे।लाल साहू मंडल अध्यक्ष मध्य ग्राम सेलूद के रमेश देवांगन उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, लवण बंजारे अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, अशोक जैन महामंत्री किसान मोर्चा, बूथ अध्यक्ष गन राजू देवांगन, भोलाराम साहू,  कलेश्वर शुक्ला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, रवि पटेल, गोविंद साहू, हरीश डहरिया, कीरण सोनवानी, सुनीता सेन, राधा देवांगन, प्रणय टिकरिया, टामन साहू, यशवंत सेन, रिखी देवांगन जीवन साहू, शारदा साहू, ओम प्रकाश साहू,  तुकाराम सेन,  मुकतु साहू, भोज साहू, केवरा साहू, रामसिंग पठारी, पंचराम साहू , सुरेंद्र बंछोर सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *