छुरा…. जिला गरियाबंद अन्तर्गत ग्राम मड़ेली में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मातृनवमी के अवसर पर नव युवक कबड्डी दल एवं ग्रामवासी वासियों की सहयोग से जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजित किया गया था। दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। इस मुकाबले में समापन समारोह के मुख्य अतिथि के हाथों टास करवाया और भिसिल( सीटी) बजाकर मैच को प्रारंभ किया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती केशरी ध्रुव(जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद), अध्यक्षता सुश्री खिलेश्वरी ध्रुव(जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर (सरपंच मड़ेली), भीखम ठाकुर, अमृत ठाकुर, कृपा राम ध्रुव, दयाराम निर्मलकर, रहे।
इस फ़ाइल मैच में खुड़ियाडिही -एवं टेंगनाबासा के मध्य हुआ।टेगनाबासा टीम ने खुड़ियाडिही टीम को परास्त कर ट्राफी पर अपना कब्जा जमाया। नव युवक कबड्डी दल की ओर से विजेता रही टेंगनाबासा टीम को 7001/ ₹ नकद पुरस्कार और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। उप विजेता रही खुड़ियाडिही टीम को 5001/ ₹ नकद पुरस्कार एवं शिल्ड दिया गया।
इस दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में लगभग 50 टीमों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर मुख्य अतिथि श्रीमती केशरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि खेल में कबड्डी, क्रिकेट,बालीबाल या कोई भी खेल हो ,खेल हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इससे मनुष्य को संघर्ष करने की आदत लगती है,खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है,साथ ही खेल हमारे भरपूर मनोरंजन करती है। उन्होंने कहा कि यह गांव मेरा माइका है, मेरे पिताजी कृपाराम ध्रुव,मामा मोहन लाल ध्रुव,सर्व.लखन ठाकुर,स्व.सूधे ठाकुर,स्व. श्यामलाल ठाकुर एवं उनके खिलाड़ी साथियों द्वारा सन् 1961 से यह कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करते आ रहे हैं, इस आयोजन को मातृनवमी में ही करते आ रहे है। इसका कारण यह भी है कि धरती भी हमारी माता है,मातृनवमी के दिन माताओं को पितर मानते हैं, इसलिए मातृनवमी के दिन मातृभूमि को साकक्ष्य मानकर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाते आ रहे है।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती केशरी ध्रुव (जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद), अध्यक्षता-सुश्री खिलेश्वरी ध्रुव (जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा), विशेष श्रीमति लक्ष्मी गजेन्द्र ठाकुर, भीखम सिंह ठाकुर (उपसरपंच), कृपा राम ध्रुव, अमृत ठाकुर, कामता साहू, दयाराम निर्मलकर, भूषण ठाकुर, भंगी राम नेताम, तेजराम निर्मलकर, ईश्वर निर्मलकर, यादराम निषाद, गजेन्द्र ठाकुर, किशन नंदे, मोतीलाल ठाकुर,प्रीतम ध्रुव,केशव ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, भोगेश्वर,मोहन, गजेन्द्र ध्रुव,भीखम,थानेश्वर,सालिक,प्रेम, भारत ध्रुव,फगनू ध्रुव, तिलक, कुमार,फिरतु राम एवं अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता समापन समारोह में जिला पंचायत सदस्य श्रीमति केशरी ध्रुव
