बैठक में केदार कश्यप पूर्व मंत्री,भाजपा जिला अध्यक्ष और सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ जिला प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
छत्तीसगढ़ सरकार की ढाई साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम सीमा में… प्रीतम सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ की प्रथम जिला संगठनात्मक बैठक आज जिला कांकेर (उत्तर बस्तर) के भाजपा परिसर कार्यालय में माननीय केदार कश्यप जी पूर्व मंत्री, सतीश लाटिया जिला अध्यक्ष भाजपा और प्रीतम सिन्हा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ एवं जिला कांकेर प्रभारी के उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में प्रीतम सिन्हा द्वारा परोक्ष रूप से प्रकोष्ठ गठन के बाद पिछले 6 माह में जिले अनुसार किये गए कार्यों की समीक्षा एवं आगे अपील लगाने सहित विभिन्न कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श एवं निर्देश हेतु जिला प्रभारी प्रीतम सिन्हा ने कहा कि
पिछले 30 महीने में सरकार की कोई उपलब्धि ही नहीं रही केवल इनकी कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार ही इस सरकार की ढाई साल की पहचान बनी है अब तक हर विभागवार लगाए गए सूचना के अधिकार आवेदन में नगर निगम, नगरपालिका, आबकारी, स्वास्थ विभाग सहित सभी विभागों ने सूचना देने से ही इंकार किया है। मतलब गोलमाल जमकर हुआ है तभी सरकार के मंत्री और अधिकारियों को भय है, कि जानकारी जनता के बीच न आ पाय।
अब तक जिला कांकेर में आरटीआई लगाई गईं हैं जिनमें बहुत से आवेदन का जवाब विभाग देने से बच रहें हैं। किसी विभाग द्वारा ढिलाई की जा रही है, कई विभाग की जानकारी में अनियमितता और भ्रष्टाचार के संकेत मिलने शुरू हो चुके हैं। ऐसे बड़े विषयों को अलग कर बिंदुवार उनके विषय तय करने और जनता तक विभिन्न माध्यमों जैसे समाचार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने की तैयारी की तय हुई।
जिन जिन विषयों में विभागों द्वारा सूचना देने से इंकार किया जा रहा है वहाँ घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार होना पाया गया है। अतः अपील के बाद राज्य सूचना आयोग से शिकायत कर अधिकारी को दंडित कराने अथवा हाईकोर्ट तक अपील कर संबधित सूचना प्राप्त कर भ्रष्टाचार उजागर करने प्रतिबद्धता सुनिश्चित की गई। आने वाले समय में जिला स्तर पर प्रकिया जाना प्रस्तावित है। इस दौरान बैठक में केदार कश्यप जी पूर्व मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश लाटिया, बृजेश चौहान जिला महामंत्री भाजपा, संजय कुंभकार जिला संयोजक भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ, डाकेश्वर सोनी, जिला सहसंयोजक, महेश जैन , पुरुषोत्तम केशरवानी जिला कार्यालय प्रभारी, सत्यम पटेल, गिरिवर सिंह नेताम, हीरा चंद्र निषाद, अभिषेक जैन मिडिया प्रभारी, भाजपा सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित आरटीआई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

