गरियबन्द में मनाया गया हीरक जयंती

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद—प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आजादी के 75 वर्ष को हीरक जयंती के रूप में पूरे गर्व के साथ मनाया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम के 90 वर्ष का गौरवशाली इतिहास रहा है।करोड़ों लोगों ने इस स्वतंत्रता संग्राम में अपने खून पसीने बहाकर स्वतंत्रता हासिल की है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, स्वतंत्रता आंदोलन में निर्णायक भूमिका निभाई है हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को वर्ष भर चलने वाले समारोह के अंतर्गत हमारे महापुरुषों के जयंती या पुण्यतिथि को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाना है इसी तारतम्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद द्वारा आज 2 अक्टूबर को हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को उनके जीवन पर विचार गोष्ठी के माध्यम से उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए भव्य रूप से मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो हफीज खान, ओम राठौर, नरेंद्र देवांगन, अवध यादव, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रेम सोनवानी, राजेश साहू, नासिर कुरेशी, चंद्र भूषण चौहान, नेपाल यादव, भानु सिन्हा, घनश्याम मोगरे, नंदू गोस्वामी, सेवाराम गुप्ता, मुकेश रामटेके, बाबा सोनी, रंजीत सुहानी, सानु बघेल, वीरू यादव, प्रकाश लोहिया, रामकुमार वर्मा, विमला साहू, नितु देवदास, ज्योति सहानी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *