*गांधी जयंती के दिन अंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ जिला गरियाबंद के द्वारा पद यात्रा निकाल कर रायपुर के लिए रवाना हुए
कॉंग्रेस सरकार पर अपने घोषणा पत्र के आधार पर नियमितीकरण की मांग को लेकर 5 अक्टूबर को बूढ़ा तालाब रायपुर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री निवास को घेरेंगे। प्रदेश अंशकालीन सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर गरियाबंद जिला स्कूल अंशकालिन सफाई कर्मचारी, संघ के द्वारा आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन गरियाबंद गांधी मैदान में सभा सम्बोधित कर राष्ट्रगान गा कर लगभग हजारो की संख्या में अंशकालिक सफाई कर्मचारी रायपुर पद यात्रा के लिए निकले बूढ़ा तालाब में धरना पर्दशन कर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया जाएगा। और आने वाले 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास को घेरने की तैयारी है। अंशकालीन सफाई (स्वीपर) कर्मचारियों की मांग, अंशकालिक को पूर्ण कालीन किया जाये, कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाय
विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वरा नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया जाए।
नियमितीकरण किया जाय।
कांग्रेस के घोषणा पत्र के आधार पर वादा निभाओ कर के आक्रोश जता रहे है।
जिसमे जिला अध्यक्ष रविंद्र मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी यादव, हरिसनकर यादव जिला सचिव, मीडिया प्रभारी खेमू आदिल, संरक्षक तेजराम विद्रोही ,चैतू राम यादव जिला सह सचिव, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष तरुण साहू,सचिव खोमन पटेल, सदस्य चुम्मन साहू, त्रिवेणी संकर साहू, त्रिलोकी साहू,आसकरण दीवान, रिशेंद्र ,संजय कुमार,रामआसरे, चेतन सिन्हा, दिनेश कुमार, राजेन्द्र कंवर, हजारो की संख्या में रायपुर के लिए निकले है। वही जिला अध्यक्ष अंशकालीन सफाई कर्मचारी ने बताया कि यह पद यात्रा गरियाबंद से पांडुका, कोपरा, राजिम, नयापारा, अभनपुर, होते हुए। रायपुर बूढ़ा तालाब पहुँचेंगे।
अंश कालीन सफ़ाई कर्मचारी संघ का 5 अक्टूबर को बूढ़ा तलाब में धरना प्रदर्शन,,गरियाबंद से पैदल ही निकले रायपुर की ओर
