रिपोर्टर-अंकित बाला
कांकेर/गोण्डाहुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री गोरखनाथ बघेल एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री धीरेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में थाना गोण्डाहुर के अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित ग्राम गोण्डाहुर में सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए हमराह स्टाफ के साथ पहुंच कर ग्रामीणों से मिलकर उनके साथ वृद्धजन दिवस मनाया गया। ग्रामीणों को उनके संपर्क में आने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया गया ।
‘अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस’ समस्त विश्व में मनाया जाने वाला महत्त्वपूर्ण दिवस है। यह दिन प्रत्येक परिवार के वृद्धजनों को समर्पित है। अपने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना, उनके सम्बन्ध में चिंतन करना तथा उनकी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखना आदि।
बुजुर्ग हमारे लिए ईश्वर का अवतार होते हैं, जिनके आशीर्वाद से हमारा पालन पोषण होता है, उनके प्रति मन में सम्मान और अटूट प्रेम होना स्वभाविक सी बात है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण होता है, उस अवस्था में उनके साथ होना, जब वे असहाय और अक्षम होते हैं। यही उनके प्रति अहमारे प्रेम और सच्ची श्रद्धा होती है। भले ही समयाभाव में यह हमेशा संभव न हो, लेकिन इस एक दिन हम उनके प्रति जितने समर्पित हो सकते हैं होना चाहिए, क्योंकि उन्हें सिवाए प्रेम के और कुछ नहीं चाहिए।
