रायपुर। 2012 से सामाजिक मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ ने जिस स्तर पर लड़ाई जारी रखा उसका परिणाम अब लगातार प्रदेश के कई क्षेत्रों,विभागों और समाज के जीवनस्तर पर दिखने लगा है, बड़े बुजुर्गों और महान क्रांतिकारियों द्वारा दी गयी शिक्षा और सिख था कि “निस्वार्थ ,लगातार मेहनत ,धीरज,आरोपों पर विचलित न होकर काम को जारी रखना”यही सफलता का मूल मंत्र है, आज फिर सच साबित हुआ जब ओबीसी समाज के लिये जिला कांकेर सहित अन्य कई जिलों में 2019 के मांग पर “ओबीसी छात्रावास” का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है,साथ ही पिछले सप्ताह छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात पर 32 जिलों में सर्व सुविधा युक्त छात्रावास की घोषणा भी की गई थी, यह जीत उन परिवार जनों को समर्पित है जिन्होंने 2013 के पदयात्रा में शामिल होकर समाज को जगाया था, समाज के मुद्दों के साथ ही कदम से कदम मिलाकर चलने वाले छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के सदस्यों के लगातार सरकार पर दबाव,न्यायालय की लड़ाई,आंदोलन के लिये भी संघ के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं!निश्चित ही यह मांग का पूरा होने संघ की संघर्ष का परिणाम है और आगे संघ के द्वारा ग्रामीण और सुदूर अंचल में विकासखंड स्तर पर भी बालक बालिका छात्रावास,शिक्षण संस्थान,रोजगार के अवसर पर लगातार काम काम किया जा रहा है ,बहुत जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाना है इसका भी संकेत मिल चुका है साथ ही कोंडागांव,जगदलपुर, धमतरी,कांकेर ,बेमेतरा,जैसे जिलों में सामुदायिक भवन के लिये भूमि आरक्षित मांग भी संघ के द्वारा की जा रही है।
इस सफलता पर जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल से बात हुई तो उनके द्वारा बहुत सी मांगो का जिक्र और प्रदेश के सभी जिलों को साथ लेकर सामाजिक मुद्दों पर संघर्ष को आगे बढ़ाने की बात कही गयी और उन्होंने इस सफलता को ओबीसी के समस्त परिवार को समर्पित किया ,,साथ ही उन्होंने उन तमाम साथियों को निवेदन किया जिनके द्वारा संगठन टूट गया जैसे मिथ्या बाते कही गई थी। संगठन न कभी टूटा था ना ही कभी मुद्दों को भूलकर कमजोर हुआ था,,आज संघ के संघर्ष का परिणाम दिखाई दे रहा है।
साथ ही प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने प्रदेश के ओबीसी समाज को अपील कर कहा कि संगठित और लड़ाई का परिमाण है कि यह सफलता मिली है आज बड़ी मजबूती के साथ हम सभी को एक साथ आने की आवश्यकता है कोई भी मुद्दा या मांग अधूरी नही रहेगी बस हमें अफवाह और समाज की खण्डत्ता को दूर करना होगा।
और उन्होंने उन सभी साथियों ,समस्त जिलाध्यक्ष व कर्मचारी प्रकोष्ठ,सदस्यों को धन्यवाद दिया जिन्होंने संघ के संघर्ष में हरवक्त सहयोग दिया।
