राष्ट्रीय वयोवृद्ध देखभाल कार्यक्रम के तहत मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में सम्पन्न

उतई…… विश्व वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में जिला स्वास्थ्य समिति दुर्ग के मार्गदर्शन में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें अपरान्ह 2 बजे तक कुल 81 वृद्धजनों एवं गणमान्य नागरिकों का निःशुल्क डायबिटीज , हाइपरटेंशन जांच, दंत परीक्षण,मानसिक स्वास्थ्य,नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण, फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट कर तंबाकू निषेध के संबंध में जागरूक किया गया एवं जिला चिकित्सालय सहित सभी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, के अतिरिक्त कुछ सेवाएं हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटरों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क उपलब्ध होने की जानकारी दी गई
इस सम्बंध में खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने मीडिया को बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एन एल बंजारे के निर्देशन में आज के कार्यक्रम के संबंध में उतई क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था इसलिए आज प्रातः 10 बजे से ही वरिष्ठजन अस्पताल में आना शुरू कर दिये थे।इस कैम्प में क्लास वन वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ अनील अग्रवाल(पैथोलोजिस्ट) ने अपनी विशेष सहभागिता दिखाई और वे वरिष्ठ जनों का उपचार करते हुए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
उक्त कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एन एल बंजारे पूरे केम्प समय तक सक्रिय रहे व वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ भागवत राय द्वारा भी वरिष्ठ जनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।

कैम्प के सफल संचालन में M.O. डॉ नरेंद्र गोलन, दंत चिकित्सक डॉ दुर्गेश वर्मा ,फियोथेरेपिस्ट डॉ देविका सोनी, काउंसलर रीना वर्मा व कंचन गुप्ता, नेत्र सहायक अधिकारी दीप लता कनेरिया,M LT ऋतु उइके,वर्षा शाक्य, , फार्मासिस्ट सीमा अग्रवाल , का सहयोग उल्लेखनीय रहा।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *