- ग्राम प्रमुखों द्वारा सड़क की समस्या होना प्रमुखता से बताएं तथा बरसात के दिनों में पगडंडी रास्तों से होकर बच्चे स्कूल आना-जाना करते हैं
रिपोर्टर-अंकित बाला
कांकेर/परतापुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर गोरखनाथ बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर धीरेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में थाना परतापुर के अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित ग्राम गुमड़ी में सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए हमराह स्टाफ के साथ पहुंच कर ग्रामीणों से मिलकर उनके साथ वृद्धजन दिवस मनाया गया एवं उन्हें श्रीफल धोती वह साड़ी वितरण कर उनका सम्मान किया गया इस अवसर पर ग्रामीणों से उनकी समस्या एवं हाल-चाल पूछे जाने पर गांव की मितानिन श्रीमती अमृता बघेल एवं ग्राम प्रमुखों द्वारा सड़क की समस्या होना प्रमुखता से बताएं तथा बरसात के दिनों में पगडंडी रास्तों से होकर बच्चे स्कूल आना-जाना करते हैं घास फूस एवं पेड़ पौधे उग जाने से जंगली जानवर एवं जहरीले जीव जंतु का खतरा बना रहता है बताएं। ग्राम वासियों को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाया जावेगा ग्रामीणों को उनके संपर्क में आने वाले नक्सलियों को मुख्यधारा में जोड़ने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया गया।
पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से ग्राम गुमड़ी पहुंचकर उनकी समस्याओं से रूबरू होने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इस मौके पर उप निरीक्षक राजेश कुमार राठौर सहायक उप निरीक्षक हेमराज जैन एवं थाना स्टाफ तथा माहेरू नूरटी परशुराम बघेल मंकू राम श्रीमती नोहरी श्रीमती अमृता बघेल श्रीमती साजन बघेल व अन्य ग्रामवासी छोटे बच्चे उपस्थित थे।
