छत्तीसगढ़ की संगीता राजगोपालन को बेस्ट महिला प्लेयर आफ दा टूर्नामेंट का पुररकार । दिल्ली मे 24 से 30 सितंबर तक आयोजित आल इंडिया बैडमिंटन सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट में उनके बेस्ट परफारमेंस के आधार पर बेस्ट प्लेयर के अवार्ड से नवाजा गया। जानकारी देते टीम के कोच डा.दिनेश नामदेव व मैनेजर कन्हैया शर्मा ने बताया कि संगीता राजगोपालन को वेटरन युगल वर्ग मे गोल्ड पदक मिला व मिक्स डबल मे रजत पदक मिला । साथ ही एकल वर्ग मे क्वाटर फाईनल तक सफर तय किया। संगीता जी बैडमिंटन मे पूरे देश मे एक अलग पहचान रखती है।तथा पिछले कई वर्षो से विभिन्न प्रतियोगिताओं मे बेस्ट प्लेयर व विजेता खिताब जीतती आ रही है।जो कि छत्तीसगढ़ खेल जगत के लिये गर्व की बात है।

