बस्तर संभाग में चल रहे आजीविका मुलक कार्यो को देखने पहुचे कुर्मिगुंडरा के ग्रामीण महिलाये जनप्रतिनिधि किसान व युवा

पाटन। ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुर्मिगुंडरा सरपंच पार्वती आडिल के निर्देश में महिला स्वयम सहायता समूह की महिलाएं पंचगण किसान व युवा सहित कुल 75 सदस्यीय अध्ययन दल बस्तर संभाग में चल रहे महिला सक्तिकरण व रोजगार मुलक चल रहे कार्यो का अध्ययन करने दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लाक के कृषि विज्ञान केंद्र पहुचे। विभाग के अधिकारी नारायण साहू ने कड़क नाथ पालन बत्तख पालन उन्नत नस्ल के गाय मसरूम उत्पादन व खेती की विस्तृत जानकारी अध्ययन दल को साझा किया साथ ही वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता जाचने की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। गीदम विकासखण्ड के ग्राम हारम पहुंचकर बिहान महिला समूहों द्वारा संचालित डेनेक्स नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्टरी का अवलोकन किया,फैक्ट्री मैनेजर काजोल ने विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई। अध्यनन दल के सदस्यों ने वहां काम कर रही महिलाओं और बालिकाओं से बातचीत कर उनके कार्य के बारे में जानकारी ली, फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता को प्रदेश के अन्य राज्यो में भी काफी पसंद किए जाते है।
अध्ययन दल का नेतृत्व कर रहे युगल किशोर आडिल ने कहा देख कर सुखद आश्चर्य हो रहा है कि धुर माओवाद क्षेत्र दंतेवाड़ा में बहनों को फैक्ट्री में कुशलता के साथ वस्त्र तैयार करते देख आज सुखद आश्चर्य हो रहा है। दन्तेवाड़ा में जहाँ लगातार नक्सली घटनाएं होती थी और सिवाय खदान के रोजगार का कोई साधन नहीं होता था, वही आज हमारी बहनें प्रशिक्षण लेकर उच्च गुणवत्ता के जैकेट, शर्ट, कुर्ता सहित विभिन्न प्रकार के रेडीमेड गारमेंट बना रहीं हैं। हमारी बहनों के परिश्रम से जल्द ही दंतेवाड़ा की तस्वीर बदलेगी। मैनेजर ने बताया कि दो पाली में कुल 300 महिलाये इस फैक्ट्री में कार्य कर लाभ अर्जित कर रही है 40 दिन तक पहले कैची पकड़ना कपड़े काटने के अलावा कपड़ा सिलाई की ट्रेनिग दिया जाता है अध्य्यन दल ने तीरथगढ़ में महिला समूह की सदस्यों से 10 एकड़ में लगाये पपीता उत्पादन की जानकारी लिया समूह में कुल 45 सदस्य है जो यहां से पपीता उत्पादन कर आय अर्जित कर रहे है अध्ययन दल के लोगो ने पर्यटन स्थल चित्रकूट तीरथगढ़ बारसूर गणेश मंदिर दन्तेश्री माई दर्शन के अलावा आदिवासी संस्कृति को करीब से देखा और जाना दल में पंचगण कामिनी ठाकुर कुसुम यादव नन्दनी ठाकुर धनमद साहू सारदा ठाकुर राजकुमारी यादव दिलीप वर्मा सत्येंद्र साहू टेवन पटेल राजेश साहू ढालू ढीमर लखन ठाकुर भीममन मण्डलेश लतखोर रजक सरद ठाकुर महिला समूह के सदस्य ममता ठाकुर दामिनी साहू नोमिन ठाकुर उतरा यादव सकून साहू कमलेस्वरी साहू रामहिंन ठाकुर तरुण साहू बिरेंद साहू के अतिरिक्त किसान युवा व महिलाएं सामिल थे अध्य्यन दल को केयर इंडिया का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *