लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द , मामला गरियबन्द जिले के थाना पिपरछेड़ी का है जिसमे एक नाबालिक युवक्ति के रिस्तेदार ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इनकी नाबालिक लडकी 25 जुलाई को बिना बताये घर से कहीं चली गयी। जिसे आस पास पता करने पर पता चला कि ग्राम फुलबहरा निवासी सुरेन्द्र साहू के साथ प्रेम प्रसंग है। जिसे आरोपी सुरेन्द्र साहू पिता स्व बृजलाल साहू उम्र 19 वर्ष निवासी फुलबाहरा थाना पीपरछेडी जिला गरियाबंद द्वारा बहलाफुसला व शादी का प्रलोभन देकर भगा ले गया। आरोपी द्वारा नाबालिक जानते हुये भी कई बार शारिरीक संबंध बनाया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना पीपरछेडी में अपराध सदर धारा 363, 366, 376(2)(ढ) भादवि, 6 पाक्सो एक्ट का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ट अधिकारी को अवगत कराया गया। वही उच्यअधिकारी ने उननिरीक्षक भुषण चंद्राकर को निर्देशीत किया गया। थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम गठित कर पता साजी किया गया। आरोपी को पकड़ कर हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक थाना भुषण चंद्राकर, प्रआर रामेश्वर महिलांगे, प्रआर लकेश्वर निषाद, महताब अहमद, कुलीप ठाकुर, घनश्याम जांगडे का सराहनीय भुमिका रही।
