उतई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत उतई के सामने नगर में सही समय पर कचरा कलेक्शन नही होने,भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान नही करने व प्लेसमेंट कर्मचारियों को उचित मानदेय देने के सम्बंध पर धरना प्रदर्शन दिया गया।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर पंचायत उतई के अधिकारी के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया गया उसके बाद नायब तहसीलदार सत्येंद्र शुक्ला को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उक्त मांग को जल्द से जल्द निदान करने कहा गया।इस दौरान भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल साहू सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा नगर भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू प्रवीण यदु रूपेश पारख चन्दू देवांगन घनश्याम चंद्राकर कुमार साहू तुलाराम साहू देवेंद्र भारती ईश्वर साहू भीषम देवांगन आदि थे।
उतई नगर पंचायत के सामने भाजपाइयों ने दिया धरना,अधिकारियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
