उतई क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए सुखद समाचार,,,,,चार सिजेरियन डिलवरी कर डॉक्टरों ने साबित किया सेवा ही सर्वोपरि

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई। संस्थागत प्रसव को लेकर जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों से हर दिन शानदार खबरें आ रही हैं। बुधवार को सबसे महत्वपूर्ण खबर उतई स्वास्थ्य केंद्र से आई जहां एक ही दिन में चार सिजेरियन डिलीवरी हुई तथा टीटी ऑपरेशन भी किए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम सिंह रामटेके ने मीडिया को बताया कि खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ डी के बेलचंदन के निर्देशन और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ एन एल बंजारे के कुशल मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई में आज एक साथ चार हितग्राहियों का एल एस सी एस द्वारा सिजेरियन प्रसव संपादित किया गया है। इनमें से एक केस उतई, एक डूंडेरा, एक कुथरेल, एक खोपली का था। प्रसव संपादित करने वाली टीम में डॉ शुभ लक्ष्मी(स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन), डॉ लाल मोहम्मद(एनेस्थीसिया विशेषज्ञ), सिस्टर नंदा शेख, सिस्टर कविता, सिस्टर प्रिकांक्षा दानी सिंह, ओ टी सहायक संदीप ठाकुर ने योगदान दिया। विशेष सहयोग डॉ अनील अग्रवाल(पैथोलॉजिस्ट), एवं डॉ नरेन्द्र गोलन का रहा। प्रसव उपरांत डॉ एन एल बंजारे द्वारा जच्चा बच्चा का स्वास्थ्य परीक्षण में सभी बच्चे और उनकी माताएं स्वस्थ हैं। यह सारी डिलीवरी कॉन्प्लिकेटेड थी लेकिन डॉक्टरों की कड़ी मेहनत से ही संभव हो सका। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने मेडिकल टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह से कड़ी मेहनत मेडिकल टीम द्वारा की जा रही है वह प्रशंसनीय है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *