भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन छग की 5 टीम का फाइनल में प्रवेश

दिल्ली में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बैडमिंटन टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीमों में से वर्तमान में 5 टीमो ने अलग अलग वर्गों फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वेटरन की महिला वर्ग से संगीता राजगोपालन व राजीव शर्मा की मिस्र युगल टीम ने अनुराग व निशा की टीम को 21-12, 21-15 से पराजित किया , पुरूष युगल वर्ग में आनंद धर दीवान व डॉक्टर सुदेश तिवारी की जोड़ी ‌ने‌ सत्येन्द्र व राकेश की जोडी को 21-13,18-21,21-15 से पराजित किया , महिला युगल में मनीषी सिंह व नीलम पांडा की जोड़ी ने राजेश्वरी व जजा श्री की जोडी को 21-17,21-09 से पराजित किया , तथा संगीता राजगोपालन व शिखा खंडूरी की जोडी ने मधु व निशा की जोड़ी को 21-11,21-10.से पराजित किया व मिश्रित जोड़ी में बुदी प्रकाश मूर्ति व मनीषी सिंह की जोड़ी ने कपिल शर्मा व प्रतिभा की टीम को22-24,21-14,21-17 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।टीम के कोच डॉक्टर दिनेश कुमार नामदेव व टीम मैनेजर कृष्ण कन्हैया शर्मा है। छत्तीसगढ़ खेल एवं कल्याण विभाग के अधिकारियो ने खिलाड़ियों मेहनत की तारीफ की और फाइनल में प्रवेश करने की बधाइयाँ दी है। उक्त जानकारी टीम के कोच डा. दिनेश नामदेव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *