बिना अनुमति डामर प्लांट एवं खदान संचालन की शिकायत झूठी पाई गई,खनिज विभाग की टीम ने किया निरीक्षण

पाटन। विकासखण्ड पाटन के चर्चित ग्राम अचानकपुर में कुछ लोगों द्वारा मीडिया के माध्यम से शिकायत किया गया था कि पंचायत की अनुमति के बिना डामर प्लांट एवं खदान संचालित किया जा रहा। जिसकी खबर प्रकाशन के बाद बुधवार को खनिज निरीक्षक दीपक तिवारी मौके पर जांच के लिये पहुंचे। मौके पर खनिज विभाग के टीम के साथ पंचायत सचिव एवं ग्राम पंचायत के पंच व ग्रामीण भी मौजूद थे। संचालक द्वारा बताया गया कि डामर प्लांट लगाने के लिये केवल मशीन रखा गया है। पंचायत में अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये आवेदन दिया गया है। विधिवत प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। कुछ लोगों द्वारा मीडिया के माध्यम से झूठी शिकायत की गई है।
खनिज निरीक्षक दीपक तिवारी ने बताया कि मौके पर निरीक्षण के लिये गये थे वहां पर खदान संचालन व डामर प्लांट का संचालन नही हो रहा है। केवल सामान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *