पढ़ाई तुहार दुआर 2.0 के तहत संकुल केंद्र खुड़मुड़ी में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पाटन। संकुल केंद्र खुड़मुड़ी में संकुल प्राचार्य सीमा वर्मा के मार्ग दर्शन में शासन के निर्देशानुसार संकुल समन्वयक सालिक राम ठाकुर ने पढ़ाई तुहार दुआर 2.0 के तहत पठन,लेखन,गणितीय कौशल एवं हस्तपुस्तिका निर्माण पर संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकित दीवान व्याख्याता गणित,अध्यक्षता प्रभारी प्रधान पाठक लोकचंद वर्मा ,विशेष अतिथि प्रभारी प्रधान पाठक अनिल कुमार मढ़रिया थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया । प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला खुड़मुड़ी, तुलसी ,सावनी के 24 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुड़मुड़ी में किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन दो स्तर पर कक्षा 1 से 3 प्रथम स्तर एवं द्वितीय स्तर कक्षा 4 से 5 में लेखन,पठन, गणितीय कौशल एवं हस्त पुस्तिका निर्माण पर किया गया है।लेखन कौशल के लिए कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को कक्षा अनुरूप लेखन सामग्री देकर देखकर लिखने का अवसर दिया गया, कक्षा 4 से 5 तक के विद्यार्थियों को प्रदत उत्तर पुस्तिका पर कक्षा अनुरूप विषय सामग्री पर मौखिक लेखन कराया गया, पठन कौशल पर कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को धाराप्रवाह पढ़ने के लिए बारी बारी से अवसर प्रदान किया गया , कक्षा 4 से 5 तक के विद्यार्थियों को कक्षा अनुरूप पठन सामग्री देकर विराम चिन्ह एवं पूर्ण विराम को ध्यान में रखते हुए पढ़ने का बारी बारी से अवसर प्रदान किया गया ,गणिती कौशल पर कक्षा 1 से 3 तक के विद्यार्थियों को जोड़ना, घटना एवं गुणा के प्रश्नों को उत्तर पुस्तिका पर हल करने के लिए दिया गया , कक्षा 4 से 5 तक के विद्यार्थियों को गुणा एवं भाग के प्रश्न देकर उत्तर पुस्तिका पर हल करने का अवसर दिया गया , हस्त पुस्तिका का निर्माण दोनों ही स्तर के विद्यार्थियों ने करके प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन किया , प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायको के द्वारा लेखन का उत्तर पुस्तिका जांच कर,पठन का पठन कौशल सुन कर ,गणितीय कौशल का हल किए गणितीय उत्तर को जॉच कर ,हस्त पुस्तिका का देख कर अवलोकन द्वारा किया गया । जिसका परिणाम निम्नानुसार रहा है कक्षा स्तर 1 से 3 पठन कौशल में शौर्य प्राथमिक शाला तुलसी प्रथम , लेखन कौशल में कुमारी पम्मी यादव प्राथमिक शाला खुड़मुड़ी प्रथम , गणितीय कौशल में डेविड चक्रधर प्राथमिक शाला तुलसी प्रथम , हस्त पुस्तिका निर्माण में कुमारी रुचिता यादव शासकीय प्राथमिक शाला खुड़मुड़ी प्रथम स्थान में रहे।
कक्षा स्तर 4 से 5 पठन कौशल में खुमान शासकीय प्राथमिक शाला खुड़मुड़ी प्रथम, लेखन कौशल में देव लक्ष्मी चक्रधर शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी प्रथम , गणितीय कौशल में कुमारी माया निषाद शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी प्रथम , हस्त पुस्तिका निर्माण में कुमारी देव लक्ष्मी शासकीय प्राथमिक शाला तुलसी प्रथम स्थान प्राप्त किए है।कार्यक्रम का संचालन संकुल समन्वयक सालिक राम ठाकुर ने किया एवं आभार प्रदर्शन ओमप्रकाश साहू ने किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम में सालिक राम ठाकुर संकुल समन्वयक,अंकित दीवान व्याख्याता,शिक्षक लोकचंद वर्मा,अनिल कुमार मढ़रिया, पुरुषोत्तम बघेल ,ओम प्रकाश साहू, टेकराम साहू ,राजकुमार गुप्ता, पुरुषोत्तम ध्रुव ,गोपेन्द्र कुमार धुरंधर, वीरेंद्र कुमार साहू ,कीर्तिमनसना उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *