रिपोर्ट – परमेश्वर कुमार साहू
गरियाबंद -अंगना म शिक्षा कार्यक्रम पूरे प्रदेश में महिलाओ को शिक्षा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही है। जिसमे माताओं को शिक्षा के लिए प्रशिक्षित करना शासन की मंशा है। यह पूरी तरह प्राथमिक स्तर में पढ़ रहे उन बच्चों के माताओ के लिए है,जो 5 से 8 वर्ष के है, यह एक स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम है। जिससे माताओं को इस प्रकार से प्रशिक्षित किया जाता है। जिसमे माताएँ बच्चों को घर का कार्य करते करते छोटी – छोटी गतिविधियों से सामान्य रूप से व्यवहारिक ज्ञान दे सकें , रोजमर्रा के लिए जरूरी छोटी – छोटी बातों को सिखा सके। यह कार्यक्रम तीन चरण में पूर्ण करना है। जिसमे दो चरण पूर्ण हो चुके है और अब तीसरा चरण चल रहा है।

इसी कार्यक्रम के दूसरे और तीसरे चरण के तहत आज ग्राम आसरा के प्राथमिक शाला में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम रखा गया। ,जिसमे माताओं ने बड़चढ़ कर भाग लिया । सभी माताओं ने विभिन्न गतिविधियों को सीखने में बहुत रुचि दिखाई और गतिविधियों को शिक्षकों के साथ सरलता पूर्वक पूर्ण किया। विभिन्न गतिविधियोंके माध्यम से वर्गीकरण,गिनती सीखना ,जोड़ना,घटाना, छोटे बड़े का ज्ञान ,बढ़ते एवम घटते क्रम का ज्ञान कराया। माताओं ने गीत कविता एवम सुआ नृत्य कर कार्यक्रम को मनमोहक बना दिया। साथ ही हमारी पारम्परिक खेल कबड्डी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़ में भी माताओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में गरियाबंद जिले से प्रथम एडुकेशन से जिला समन्वयक (अँगना म शिक्षा) संजय नेताम उपस्थित रहे। श्री नेताम जी द्वारा पुरे कार्यक्रम का अवलोकन किया गया । एवम उन्होंने ने कहा कि आज कार्यक्रम की पूर्ण सार्थकता नजर आयी। प्राथ. शाला पोंड प्रभारी जीतेन्द्र साहू , संस्था प्रभारी आसरा ओमेश्वरी साहू , त्रिवेणी साहू, भुनेश्वर यादव, रेखा चक्रधारी, उर्वशी साहू, सरपंच ध्यानबती कंवर, उपसरपंच सुरेश कंवर, चंदा राजपूत, राजेश ध्रुव, वीरेंद्र,रामाधार बाँधे, गिरिजा ध्रुव, मेनका ध्रुव, डॉमिन साहू, सकुंतला ध्रुव सहित सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक त्रिवेणी साहू एवं भुनेश्वर यादव का विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का रूपरेखा बीआरजी श्रीमती ओमेश्वरी साहू ने तैयार किया था। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन भी उनके द्वारा किया गया।

