पुरई में आंतरिक सड़क निर्माण योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा गली सीमेंटीकरण का हुआ भूमिपूजन

उतई ।ग्राम पंचायत पुरई में आंतरिक सड़क निर्माण योजना के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा गली सीमेंटीकरण भुनेश्वर बंजारे के घर से मदन साहू के घर तक 100 मीटर लागत 5.93 लाख एवं मिनी स्टेडियम से गौठान तक 200 मीटर लागत 12.60 लाख का भूमिपूजन ग्राम पंचायत पुरई के सरपंच उमा रिगरी ग्राम पंचायत पुरई के वार्ड नंबर 13 के पंच टेमन साहू वार्ड 14 के पंच राजेंद्र सिंह राजपूत वार्ड नंबर 15 के पंच श्रीमती कमलेश्वरी साहू वार्ड नंबर 16 के पंच श्रीमती ललिता बंजारे और उमरपोटी निवासी दिवाकर गायकवाड़ की गरिमामय उपस्थिति में समपन्न हुआ।इन विकास कार्यों के लिए ग्रामवासियों ने गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी यादव, जिला पंचायत सदस्य व कृषि सभापति श्रीमती योगिता चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख और जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती झमित गायकवाड़ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *