बेटे के जन्मदिन पर मौजूद हर परिवार से कराया पौधरोपण 70 पौधे रोपित कर मनाया अनूठे अंदाज में जन्मदिन

उतई। नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ अश्वनी चंद्राकर व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गौरी चंद्राकर के सुपुत्र डॉ. धरमवीर चन्द्राकर व पुत्रवधू श्रीमती सुपर्णा चंन्द्राकर के बेटे हर्षिव चन्द्राकर के जन्मदिन पर कालेज ग्राउण्ड में ग्राम के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में 70 पौधों का पौधरोपण कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करके जन्मोत्सव को यादगार बना दिया जन्मदिन पर मौजूद हर व्यक्ति से पौधे रोपित कराकर रोपित पौधों के रक्षा का संकल्प लिया गया।

धरमवीर चंद्राकर ने कहा कि उन्होंने हितवा संगवारी द्वारा परिवार के परिजनों व विभिन्न मांगलिक अवसरों पर किए जा रहे पौधरोपण के कार्यों से प्रेरित होकर अपने सुपुत्र के जन्मदिन पर पौधरोपण करने का संकल्प लिया है उन्होंने कहा कि पौधरोपण एवं इसके संरक्षण की मुहिम को वे भी अपने परिवार के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए हितवा संगवारी के संयोजक रोमशंकर यादव, गुलाब निर्मलकर एवं यशवंत चौहान का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया इस दौरान भोला चंद्राकर, मोहन चंद्राकर,सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष रूप नारायण शर्मा, उतई कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ ए के मिश्रा ,डॉक्टर दीपज्योति, पार्षद प्रहलाद वर्मा , पार्षद नरेंद्र साहू,मोहन निर्मलकर रोशन बम्भोले एवं परिवार के सदस्य सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *