पाटन कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया एनएसएस के पूर्व स्वयंसेवको को किये सम्मानित


पाटन। शासकीय चन्दूलाल चन्द्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ शोभा श्रीवास्तव कालेज प्राचार्य, अध्यक्षता बीएम साहू कार्यक्रम अधिकारी, विशेष अतिथि आइक्यूएसी प्रभारी डॉ आरके वर्मा, डॉ गौरव शर्मा विभागाध्यक्ष वाणिज्य, प्रवीन जैन विभागध्यक्ष वनस्पति, चन्द्रशेखर देवांगन जनभागीदारी सहायक प्राध्यापक राजनीति विज्ञान, उमाशंकर निर्मलकर जनभागीदारी सदस्य थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा सरस्वती व युवाओ के प्रेरणा स्रोत रासेयो के प्रतीक पुरूष स्वामी विवेकानन्द के छायाचित्र में माल्यर्पण कर दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम अधिकारी साहू ने एनएसएस की उपलब्धियों को विस्तार से बताते हुए कोरोना काल मे स्वयंसेवको की कार्यो की सराहना किये। डॉ वर्मा ने जल संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है और इस दिशा में राष्ट्रीय सेवा की भूमिका क्या हो सकती है इस सम्बंध में अपने विचार रखे, पूर्व छात्र उमाशंकर ने अपने अनुभव बाटते हुए बताया कि कार्यक्रम अधिकारी व अन्य सहयोगीगण शिविर में हमारा ध्यान रखते हुए व्यक्तित्व विकास में सहयोग करते है। चंद्रशेखर देवांगन ने बताया कि पहले सुविधाओ का अभाव था आज बहुत सुविधाएं है सभी स्वयंसेवक अनुशासन में रहकर अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते है । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ शोभा श्रीवास्तव ने एनएसएस इकाई की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए महाविद्यालय विकास में एनएसएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। अपने अध्ययनकाल में राष्ट्रीय योजना में महादलनायक के कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले चन्द्रशेखर देवांगन, उमाशंकर निर्मलकर, विजय साहू को श्रीफल, मोमेंटो व गिफ्ट भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोविंद निषाद, व आभार अंजू बैरागी में किया। आगे जानकारी देते हुए चन्द्रशेखर देवांगन ने बताया की प्रथम चरण में निबन्ध लेखन, रंगोली, एनएसए की पारंपरिक खेल रस्साकसी, चील झपट्टा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व छात्र विजय साहू, डिकेश साहू, पीताम्बर सहित स्वयंसेवक मंजू, पल्लवी राधिका वर्षा, शेखर आदि का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *