शासकीय प्राथमिक शाला चीचा में चबूतरा निर्माण एवं डोम(छत) निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

पाटन। विकासखण्ड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला चीचा में विगत कई वर्षो से चबुतरा डोम (छत) निर्माण कार्य के लिए अध्यापकों के मांग को पूरा करनेे ग्राम पंचायत चीचा के सरपंच जवाहर चंद्राकर, उपसरपंच संतोष साहू व समस्त पंचो द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके ओएसडी आशीष वर्मा को अवगत करवाया गया। वार्ड क्रमांक (04) पंच श्यामाचरण मनहर,वार्ड क्र.(05)पंच खोमलाल साहू द्वारा शाला में चबूतरा निर्माण व डोम(छत) निर्माण हेतु नारियल तोड़कर व पूजा अर्चना कर भूमि-पूजन किया गया। जिसमें स्कूल के हेड मास्टर महेंद्र चंद्राकर , सहायक शिक्षक विनोद कुमार सूर्यवंशी,सहायक शिक्षिका श्रीमति पाविश चंद्राकर मनोज वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *