पाटन। आज दिनांक 24/9/2021 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रानीतराई में शासन के निर्देशानुसार छात्र छात्राओं को 16 जून 2021 से 31 जुलाई 2021 तक 38 दिनों का सूखा राशन का वितरण 120 छात्र छात्राओं को किया गया जिसमें चावल 5 किलो 700 ग्राम, दाल 1 किलो 140 ग्राम, तेल 285 ग्राम, आचार 380 ग्राम, सोयाबीन बड़ी 570 ग्राम, नमक 380 ग्राम, का वितरण सरपंच निर्मल जैन एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष तुलसीराम चक्रधारी के द्वारा किया गया। शाला के हेड मास्टर पीआर साहू एम एल वर्मा, यू के बघेल एवं शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे।
रानितराई में स्कूली बच्चों को 38 दिनों का सूखा राशन वितरण किया गया
