पाटन– ग्राम पंचायत गुजरा में राष्ट्रीय पोषण माह में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी , जनपद सदस्य श्रीमती मधु वर्मा , श्रीमतीकविता साहू , श्रीमती वंदना वर्मा, ग्राम गुजरा के सरपंच पितांबर पटेल तथा पंचायत सचिव श्रीमती गौरी वर्मा उपस्थित थे। महिला जागृति शिविर में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमित गंडेचा द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए सरस्वती पूजन से प्रारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि शासन के योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित करने से ही पाटन परियोजना सुपोषण की ओर तेजी से बढ़ रहा है ,जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चन्द्रवंशी ने माताओं से आव्हान करते हुए कहा कि बेटी के स्वास्थ्य का ध्यान बचपन से ही दिया जाना चाहिए जिससे कुपोषण समाप्त हो जाएगा क्योंकि बेटी स्वस्थ है तो सब स्वस्थ है,,ज्ञात हो कि पिछले वर्ष ही ग्राम पंचायत गुजरा कुपोषण मुक्त ग्राम है ग्राम के बच्चे कुपोषण मुक्त होने पर सभी बच्चो को यूनिफार्म प्रदान किया गया केयर इंडिया के तरफ से हेल्थ एक्यूमेंट प्रदान किया गया इस उपलक्ष में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ,रंगोली प्रतियोगिता ,कुर्सी दौड़ रखा गया साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई एवं उन्हें सुपोषण का प्रतीक मुनगा का पौधा प्रदान किया गया महिलाओं की कुर्सी दौड़ का कार्यक्रम भी रखा गया मितानिन द्वारा सुपोषण गायन प्रस्तुत किया गया राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की व्यजनों,हरि सब्जी तथा पोषण आहार स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता तथा सहायिका को उनके गांव के कुपोषण मुक्त करने के योगदान के संबंध में उन्हें सम्मानित किया गया इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती समता सिंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा आडील ,लता नायक, पुष्पा बघेल , ऊमा कौशिक गीतांजलि वर्मा, सुचिस्मिता तथा संतोषी उपस्थित रहे

