परमेश्वर कुमार साहू
राजिम। सांसद प्रतिनिधि,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू ने वर्ष 2021 के अप्रैल माह में अति वर्षा के कारण नष्ट हुई फसलों के लिए मुआवजा राशि देने हेतु गरियाबंद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा रिकेश साहू ने ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2021 में अप्रैल के दौरान भारी वर्षा हुई थी जिसके कारण रबि फसल को भारी नुकसान हुआ था जिससे क्षेत्र के किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है, जिसका प्रतिवेदन अप्रैल माह में ही प्रस्तुत किया गया हैं जिसके बावजूद अब तक किसानों को मुआवजा राशि प्राप्त नहीं हुआ है इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौपते रिकेश साहू ने कहा कि किसानों के आर्थिक स्तिथि को देखते हुए इस पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए कलेक्टर नीलेश शिरसागर ने इस संबंध में विश्वास दिलाते कहा कि जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के समय भाजयुमो के संजय साहू,टीकम साहू,मोहित साहू,मुकेश साहू अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
