धार्मिक आयोजन युवाशक्ति को संस्कारवान बनाते हुए समाज को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का भी काम करती है-आशीष वर्मा

पाटन। सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति ग्राम रानीतराई के तत्वाधान में बुधवार को भव्य संगीतमय छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकार हिरेश सिन्हा के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, जनपद सभापति रमन टिकरिहा , कांग्रेस नेता कमलेश नेताम ग्राम रानीतराई सरपंच निर्मल जैन, शब्बीर खान अध्यक्ष हॉरिजोन स्पोर्ट क्लब, नरेंद्र देवांगन अध्यक्ष व्यापारी संघ रानीतराई, कांग्रेस नेता भविष्य जैन, शीतल देवांगन उपाध्यक्ष व्यापारी संघ आशीष जैन सदस्य व्यापारी संघ, व अन्य प्रमुख जन अतिथि के रुप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ने कहा कि- रानीतराई के पावन भूमि में सार्वजनिक गणेश उसत्व समिति के नेतृत्व में यह सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, प्रभु श्री राम कथा के कथाकार व छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक कथाकार हिरेश सिन्हा का कार्यक्रम होना बहुत ही सराहनीय हैं, प्रभु श्री राम जी का, गीता का संदेश जन जन तक बेहतर ढंग से पहुंचे इसके लिए इस प्रकार के आयोजन का होना निश्चित तौर पर सामाजिक सद्भावना प्रगाढ़ करने का सार्थक प्रयास है, व ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी से हम सभी मे जहां आपसी सौहार्द पूर्ण व्यवहार कुशलता की सीख देती है,औऱ धार्मिक कार्यक्रम युवाशक्ति को संस्कारवान बनाते हुए समाज को सकारात्मक दिशा की ओर ले जाने का भी काम करती है l

श्री वर्मा ने आगे कहा कि हमारे छोटे भाइयो, युवाओं के माध्यम से ऐसा धार्मिक आयोजन निरन्तर होना चाहिए, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के, पाटन विधानसभा, व छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास एवं आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ के बारे में भी जानकारी दी, एवं सभी वर्गों को ध्यान में रखकर खासकर किसान भाइयों के हित में लगातार उनका फैसला लेने के संबंध में आम जनों को संबोधित करते हुए जानकारी प्रदान किया l

कार्यक्रम को अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, राजेश ठाकुर जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जामगांव आर, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, रमन टिकरिहा सभापति जनपद पंचायत पाटन, कमलेश नेताम ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति के संरक्षक शब्बीर खान ने किया l

इस अवसर पर बाबा चन्द्राकर एनएसयूआई विधानसभा सलाहकार, आयुष टिकरिहा अध्यक्ष एनएसयूआई पाटन विधानसभा, प्रेम प्रकाश पाण्डेय अध्यक्ष एनएसयूआई ब्लॉक जामगांव आर, दिनेश चन्द्राकर, डेविड चन्द्राकर युवा कांग्रेस नेता जामगांव आर, पोषण साहू, ऋषभ चन्द्राकर, निखिल साहू, युवराज साहू, आकाश, ईशु, सोमू, सौरभ, गोलू, आदि, भविष्य कांत, देवव्रत साहू, संदीप साहू, ट्विंकल देशमुख, युगल ठाकुर, युगल सेन, हरीश साहू, जितेंद्र साहू, बबलू, डोमेन्द्र निर्मलकर योगेश यादव , चैतन्य विनायक,ऐश्वर्य ठाकुर मनीष चंद्राकर, रंजीत मार्कण्डेय, वीरेंद्र रात्रे, रोम लाल बंजारे, सच्ची बंजारे, विजय साहू, नेमचंद यादव, ओमकर यादव झम्मन साहू, राजा, कामेश्वर यादव, अमित विश्वकर्मा, मोनू साहू, रूपेश साहू, पंकज साहू, हीरा साहू, राजेश चन्द्राकर, विकाश ठाकुर, टीकू साहू, सहित हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण जन एवमं कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *