पहले सर्विस रोड मेंटेनेंस में 7 लेबर लगे थे अब 30 लेबर लग गये…कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी ने मरम्मत कार्य में लगाये लेबर की संख्या बढ़ाई


दुर्ग । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बुधवार को कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने मेंटेनेंस कार्य में कम श्रमिकों की संख्या पर नाराजगी जाहिर की थी। इसके पश्चात सर्विस रोड मेंटेंनेंस कार्य में श्रमिकों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 7 लेबर लगे थे और अब इनकी संख्या 30 कर दी गई है। कलेक्टर ने अपने दौरे में 15 अक्टूबर तक ओवरब्रिज को छोटी गाड़ियों के लिए खोल देने के निर्देश दिये थे। साथ ही इसके अनुपालन के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिये थे। इसके साथ ही उन्होंने सर्विस रोड रिपेयर के कार्य में धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की थी। सर्विस रोड रिपेयर कार्य के लिए अब 30 लेबर लग गये हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने कल ही एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि हैवी ट्रैफिक होने की वजह से और हर दिन हजारों लोगों के इस रूट से गुजरने की वजह से सड़क का काम तय समय पर पूरा करना है। यह कार्य जितनी तेजी से संपादित होगा, उतना ही लोगों को सुविधा मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *