अरसनारा में “सेवा एवं समर्पण अभियान” के तहत वैक्सीन लगाने किया जागरूक

पाटन। विकासखण्ड के ग्राम अरसनारा में देश के  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 07अक्टूबर तक  ” सेवा एवं समर्पण अभियान” के तहत  अरसनारा के उपस्वास्थ्य केंद्र में लोंगो को टीकाकरण केन्द्र में उपस्थित होकर वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित किया गया। सरपंच हरिशंकर साहू एवं महामंत्री मध्यमण्डल पाटन ने कहा कि वैश्विक माहामारी कोरोना का कहर प्रत्येक परिवार में , रिश्ते नाते में या संबंधित परिजनों में कोई भी नही छुटा था, ऐसे समय को भी हमने देखा है, कि अपने ही घर के ही अपनों को कंधा भी नही दे पाए, ऐसे विकट परिस्थिति में भी लगातार केंद्र सरकार द्वारा सभी जनता को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैक्सिनेशन कार्य किया जा रहा है जो अपने आप मे मानव समाज के लिए वरदान साबित हुआ है । आज भारत स्वयं का वैक्सीन बनाने वाले देशों में एवं टिका लगाने में भी गिनीज बुक में वर्ड रिकार्ड कर प्रथम स्थान पर है। जिसका श्रेय  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  व उनके सरकार और भारत के वैज्ञानिकों को जाता है जिन्होंने समय रहते यह कार्य किया है।         इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने वैक्सीन लगाने हेतु लोगों को टोकन वितरण कर क्रमशः टिका लगाने हेतु प्रेरित किया। अरसनारा के अलावा देमार ,चीचा,देवादा,पन्दर, नवागांव सहित आसपास ग्राम के ग्रामवासियों द्वारा टीका लगाया जा रहा है । टीकाकरण में नरेंद्र साहू RHO, जयश्री धुरंधर RHO, विना साहू CHO, शिक्षकगण डी एस मानकुर, महेंद्र चंद्राकर, कल्याणी साहू, कमलेश सिंगौर, सीता वैष्णव,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन और स्वयंसेवी महिला पुलिस के सदस्यों की विशेष सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *