देवरीबंगला / प्रदेश स्तरीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन राजीव भवन रायपुर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओबीसी विभाग एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवम अध्यक्षता खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व विशिष्ट अथिति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं खनिज निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू एवम प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थै। पिछड़ा वर्ग संगठन को प्रदेश में मजबूत करने व संगठन को बूथ लेवल तक ले जाने चर्चा की। मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने नवनियुक्त पदाधिकारीयो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि
उत्साह के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करें। कोई पद छोटा या बङा नही होता। बस उसे साबित करने की आवश्यता होती है। इस अवसर पर बालोद जिला अध्यक्ष केजूराम ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश पदाधिकारी ओबीसी जातिगत जनगणना में ज्यादा से ज्यादा लोगो को शामिल कराए।
सभा को कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने संबोधन में ओबीसी की ताकत को याद दिलाया। सभा को गिरीश देवागन एवम थानेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिला ओर ब्लाक स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने आज से कार्य प्रारंभ करें। नवनियुक्त पदाधिकारीयो को नियुक्त प्रमाण पत्र दिया गया। बालोद जिला अध्यक्ष केजूराम सोनबोइर, जितेंद्र यादव समन्यवक कोंडागांव, महामन्त्री सतीश साहू, सचिव शाकुन्तल सिन्हा को नई जिम्मेवारी दी गई।