स्कूल खुलने के निर्धारित समय के आधा घंटा बाद भी नदारद मिले गायडबरी माध्यमिक शाला के सभी जिम्मेदार लापरवाह शिक्षक…विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

रिपोर्टर-परमेश्वर कुमार साहू

गरियाबंद।एक तरफ सरकार शिक्षा के स्तर को उठाने तरह तरह के जतन कर रहे है। जिसके लिए शिक्षकों की भूमिका अहम होती है।तो दूसरी ओर अच्छी वेतन और सारी सुविधा मिलने के बावजूद भी इन शिक्षकों में अपने जिम्मेदारियों के प्रति थोड़ी भी इमानदारी नहीं है।अपने कर्तव्यो के प्रति कई लापरवाह शिक्षकों को तनिक भी परवाह नहीं है।जिसका उदाहरण गायडबरी के शासकीय माध्यमिक शाला में पड़ताल में देखने को मिला।

गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ब्लाॅक छुरा के शासकीय माध्यमिक शाला गायडबरी में शिक्षकों की लापरवाही का आलम ये है कि कल बुधवार को स्कूल खुलने के निर्धारित समय में एक भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे।जब पत्रकारों की टीम गायडबरी के माध्यमिक शाला पड़ताल करने पहुंचे तो स्कूली बच्चों के आलावा सभी शिक्षक नदारद मिले।इस स्कूल में पांच शिक्षक पदस्थ जिसमें एक संकुल समन्वयक भी है।सभी शिक्षक आधे घंटे लेट से स्कूल पहुँचे।जिसकी जानकारी पत्रकारों द्वारा तत्काल विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.के. मतावले को दिया गया।जिसके बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत सक्रियता दिखाया और गायडबरी के सभी शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

आपको बता दे की ठाठ बाठ और शान दिखाकर अपने आपको गवर्नर की तरह समझने वाले माध्यमिक विद्यालय गायडबरी के एचएम रामचन्द ध्रुव जिम्मेदार पद पर आसीन होकर स्कूल के निर्धारित समय से आधे घंटे लेट पहुंचे।जब एचएम ही लेट से स्कूल पहुचेंगे तो बाकी शिक्षकों का क्या ?वे भी अपने मुखिया का अनुकरण करेंगे।जानकारी के मुताबिक इस स्कूल के एचएम हमेशा लेट से स्कूल पहुंचते है।वहीं एचएम रामचन्द ध्रुव पत्रकारों के सवाल के जवाब देने के बजाय रौबदार और दुर्व्यवहार पूर्ण बात करने से भी गुरेज नहीं करते।जो उक्त स्कूल में पहले के पड़ताल में देखा गया है।वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है कि लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अगर इस तरह लापरवाही की गई तो कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *