साहू समाज कुरूद इकाई द्वारा क्रेडा सदस्य विजय साहू का किया गया सम्मान

भिलाई . अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण के सदस्य विजय साहू व कृषि उपज मंडी सदस्य जगदीश दीपक का साहू समाज कुरुद इकाई ने शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष पीतम साहू उपाध्यक्ष उमाशंकर साहू, परीक्षेत्रीय अध्यक्ष फूलचंद साहू पूर्व परीक्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी साहू, न्याय प्रकोष्ठ प्रमुख माखन साहू , ग्राम के सदस्य कंवल साहू, गरीब राम साहू, थानू राम साहू, राजकुमार साहू, रामजी साहू, अर्जुन साहू, दुर्जन साहू, आनंद साहू, बलराम साहू एवं 20 पार प्रमुखों उपस्थित थे।

इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष अजय साहू, उपाध्यक्ष नरेश साहू, सचिव शिव साहू, कोषाध्यक्ष विनोद साहू, उप कोषाध्यक्ष महेंद्र साहू का चयन किया गया। साहू समाज महिला प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष अंजू साहू को फिर से अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष रोहिणी साहू, सचिव सोमवती साहू, कोषाध्यक्ष निर्मला साहू को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विजय साहू ने कहा कि तेलघानी बोर्ड का निर्माण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की दूरदर्शी सोच का नतीजा है। भविष्य में महात्मा गांधी के सपनों के अनुरूप गांवों में इस माध्यम से ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार उत्पन्न किया जाएगा। इस अवसर पर कुमारी बाई साहू उषा साहू, लता साहू, चमारिन साहू, रुकमणी साहू, पद्मनी साहू, अनीता साहू, पूर्णिमा साहू व फंेकन बाई साहू ने उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *