छुरा…….. ग्राम गिधनी में नींम चौंक नवयुवक गणेशउत्सव समिति व स्कूल पारा नवयुवक गणेशउत्सव समिति में भगवान गणेश जी मूर्ति स्थापित किया गया और पूरे 11 दिनों तक विधि विधान से भक्तों के द्वारा हर रोज सुबह शाम पूजा अर्चना आरती किया गया और दिन रविवार के अनंत चतुर्थी के दिन हवन पूजन किया गया और प्रतिमा के विसर्जन दिन सोमवार को किया गया भक्तों द्वारा गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया अंचल के ग्राम गिधनी नींम चौंक नवयुवक गणेश उत्सव समिति में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया सार्वजनिक स्थानों के अलावा भक्तगणों ने घर में प्रतिमा स्थापित कर गणेश जी की सुबह शाम गणेश जी की पूजा पूजन कर विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों नवयुवक समिति के सभी सदस्य गण पुनितराम ठाकुर,गैंदलाल ठाकुर,यशपाल ठाकुर गिरधारी ठाकुर,लोकेश मरकाम,पुनित नेताम,यादराम ठाकुर दीपक,कमलेश ठाकुर,नीलकंठ ठाकुर,टंकेश,लेखराम,रोहन,श्रावण,ओंकार,और सभी नवयुवक साथी महिलाएं पुरुष बुजुर्गों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक द्वारा उत्साह देखा गया। इस दौरान ग्राम के इष्ट देवी देवताओं की ओर से गुजरते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। सादगीपूर्वक तरीके से प्रतिमा का विसर्जन गौरा तालाब में किया गया।
गौरी पुत्र गणेश जी का विसर्जन उत्सव पूर्वक किया गया।
