100 मीटर लम्बे तिरंगे को लेकर युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़… सांसद विजय बघेल ने युवाओं को फीट रहने दिलाई शपथ, फ़िटनेस फ्रीडम रन में 400 से अधिक युवा हुए शामिल

रिपोर्टर:रोशन सिंह

उतई। नेहरू युवा केन्द्र दुर्ग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में भारत की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग में किया गया। आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता दौड़ 2.0 का आयोजन सरदार पटेल चौक से राजेन्द्र पार्क चौक दुर्ग तक किया गया।
कार्यक्रम में दुर्ग लोस सांसद विजय बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, नेयुकेस पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भुवनेश जैन, छग नेयुकेस राज्य निदेशक श्रीकांत पाण्डेय, एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक आर पी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात नेयुके दुर्ग जिला युवा अधिकारी नितिन कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों के बारे में बताया।
सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा शारिरिक फ़िटनेस सर्वोपरि है, युवाओ को फीटनेट पर अधिक ध्यान देकर अपनी दिनचर्या सुनिश्चित कर उसका अनुपालन करना चाहिए। नेहरू युवा केन्द्र का यह प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है।
नेहरू युवा केंद्र संगठन नई दिल्ली के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह जी ने युवाओं को आज़ादी के महत्व एवं फिट इंडिया कार्यक्रम को जनभागीदारी से जन आंदोलन में बदलने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होनें युवाओ को संबोधित करते हुए कहा यह स्वंत्रता दौड़ प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गौरवमयी इतिहास का स्मरण दिलाने हेतु अत्यंत आवश्यक है।
अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शपथ दिलाई एवं हरी झंडी दिखा कर प्रतिभागियों को रवाना किया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में युवाओं ने 100 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ फिटनेस का डोज़ आधा घंटा रोज के नारे को बुलंद करते हुए नेयुके, एनएसएस एवं जिलेभर के युवा मण्डलों के 400 से अधिक युवाओं ने दौड़ लगाई।
नेहरू युवा केंद्र दुर्ग द्वारा सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, टोपी एवं मास्क उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन लोक गायिका रजनी रजक ने एवं आभार एनएसएस अधिकारी प्रो. विनय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डीवाईओ राजनांदगांव देवेश सिंह, जिला सलाहकार जितेंद्र सोनी व आदित्य भारद्वाज, एमटीएस बंसी व भूपेंद्र, पूर्व एनवाईवी चंद्रकांत, गिरिजाशंकर, गितांशु, ढालसिंह, सतानन्द, एनवाईवी यादवेंद्र, दीलिप, आकांशा, शौर्य संगठन कोड़िया, कर्मवीर संगठन कातरो, युवा संगठन हनोदा, समस्त एनएसएस एवं नेयुके स्वयंसेवक सहित जिले के विभिन्न ग्रामों के युवा मण्डलों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *