तीज त्योहार हमे अपनी पुराने रिश्तों को एक नई सांस देने का काम करते है-सरिता साहू

रिपोर्टर:रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।डुंडेरा के महिला साहू समाज द्वारा आयोजित तीज मिलान समारोह में आज समाज सेविका सरिता साहू के मुख्य अतिथि में संपंन्न हुआ जिसमें ग्रामीण महिला समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ महिलाओ के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इस

अवसर पर मुख्यअतिथि के आसंदी से सरिता साहू ने कहा कि हमारे बहनों के जो प्रतिभा व कला होती है उसे दबाने के बजाय उसे बाहर आकर ससुराल में निखारना चाहिए, इसलिए ससुराल व मायके में किसी प्रकार के अंतर नही होना चाहिए ,दोनों परिवार को लेकर अपनी प्रतिभा को जरूर आगे लाने का प्रयास करना चाहिए ।तीज के त्योहार से हमे अपनी पुराने रिश्तों को एक नई सांस देने का काम करते है ।

तीज मिलान एवम महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने कहा कि महिलाओं के अपनी सांस्कृतिक व परंपरा को सहेजने के लिए इस प्रकार की कार्यक्रम की नितांत आवश्यक होती ही जिससे एक महिला के लिए दो परिवारों को जोड़ने में बखूबी काम करती है ऐसे महिला शक्ति को मेरा सादर नमन।
अध्यक्षता अनिता साहू प्रदेश सचिव ,विशेष अतिथि के रूप तरुण बंजारे ,पूर्व एल्डरमेन ,देहुति साहू, राधिका साहू भी रहे ,उन्होंने भी सभा को सबोधित किया। इस अवसर पर ग्रामीण महिला साहू समाज के लक्ष्मी साहू,नारायणी साहू,छंगा साहू,अशोक साहू,तामेश्वरी साहू,भगवती साहू,तेजराम साहू,सुरेंद्र साहू,राधिका साहू,गायत्री साहू,वृंदा साहू,नीरा साहू,रेवती साहू,उर्मिला वर्मा,जयश्री देवांगन,अन्नू साहू,यशोदा साहू थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *