पाटन–खारुन नदी के तट पर बसे ग्राम तरीघाट के महिला समूह स्वक्षता ग्राही महिला कमांडो द्वारा राष्ट्रीय एवं धार्मिक त्योहार अथवा आयोजनों में साफ सफाई का जिम्मेदारी सम्हालते आ रही है इस समूह की महिलाएं निःस्वार्थ भावना से सफाई के कार्य को मूर्तरूप देती है इसी क्रम में जिला पंचायत दुर्ग द्वारा स्वक्षता के प्रति आव्हान करने पर इस समूह के द्वारा ग्राम के सार्वजनिक स्थल जैसे ग्राम पंचातय,कला मंच,मन्दिर स्थल ,आगनबाड़ी इत्यादि के आसपास सफाई कर ग्रामीणों को सफाई के तरफ ध्यान देने का आव्हान किया ग्राम पंचायत द्वारा अपने आसपास सफाई का सन्देश देने 15 सितंबर को ग्राम पंचायत के सदस्यों ने ग्राम भृमण कर स्वक्षता का संदेश दिया तो 17 सितंबर को भगवान विष्वकर्मा पूजा पर सरस्वती मन्दिर के बच्चो के साथ रैली निकाल कर ग्राम वासियों को अपने आसपास सफाई रखने के सन्देश दिया इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक साहू,उपसरपंच नन्दनी गोस्वामी के अलावा महिला समूह अध्यक्ष प्रमिला जांगड़े, सचिव केशरी साहू , आशालता साहू,मीणा सिन्हा, उर्मिला साहू,पार्वती यादव,श्यामबति साहू,एवं अन्य महििलायेर

