केंद्र सरकार के खिलाफ काली पट्टी लगाकर युवक कांग्रेसियों ने विरोध जताया

पाटन– युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा के तत्वाधान में जनपद पंचायत के सामने केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कुनीतियों, बेरोजगारी,महँगाई के विरोध में युवा साथियो द्वारा मोदी जी के कथन अनुसार जनपद पंचायत के सामने स्टाल लगाकर पकोड़ा तल कर उसकी बिक्री कर साथ ही हाथ मे काला पट्टी बांधकर बेरोजगारी के खिलाफ में अपना विरोध दर्ज कराया गया।
साथ ही वक्ता प्रशान्त शुक्ला,नीरज सोनी,आदित्य तिवारी ,सरजू साहू,मनोज कुर्रे ने संयुक्त रूप से कहा :- केंद्र में बैठी मोदी सरकार के कार्यकाल का यह अब अंतिम समय है।
जिस आशा और विश्वाश के साथ देश के युवा व आम जनता ने मोदी सरकार को सत्ता सौपी उसमे वो कही भी खरा नही उतरे है।
पूरे देश भर मे बेरोजगारी, महँगाई,धार्मिक वैमनस्यता चरम पर है देश के युवा सहित आम जनता अपने आप को हताश व परेशान महसूस कर रहे है।
अब बस लोकसभा के चुनाव का इन्तिज़ार है देश की जनता और युवा मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगीl
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से:- रूपेंद्र शुक्ला, प्रशान्त शुक्ला,नीरज सोनी, आदित्य तिवारी युवा पार्षद कैलाश देवांगन, मनीष देवांगन,कमल किशोर वर्मा,श्री कांत देवांगन,ईश्वरी वर्मा,सोहन वर्मा,कुणाल भाले,सरजू साहू,मनोज कुर्रे,सत्या साहू,सररू कुरैशी,महेंद्र धीवर, मोती यादव,मोती बघेल,अमन कश्यप,विकास वर्मा,अमृत सिंह राजपूत,भुपेश कश्यप,पिंटू सोनवांन,संदीप देवांगन,अरुण देवांगन,जानू ताम्रकर, हरीश देवांगन,निशान्त त्रिपाठी,गौतम कौशिक, रजत देवांगन,तरुण देवांगन,मुनेंद्र राणा,आशु वर्मा,ऋतु राज वर्मा सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।
।। अभी तो अंगड़ाई है,आगे और लड़ाई है।।

विरोध जताते युंका ,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *