पाटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटन में भाजपा मध्य मण्डल पाटन द्वारा मरीजों को फल वितरण किया गया एवं प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की कामना की गई।

मध्य पाटन मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने कहा कि नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2001 के बाद से 2014 को देश के प्रधानमंत्री पद पर सेवा करते हुए बीस वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा होने जा रहा है । आज 17 सितम्बर को सृष्टि के सृजनकर्ता विश्वकर्मा भगवान की जयंती पूरे विश्व में मनाया जा रहा है और इसी पावन दिवस 17 सितम्बर को भारतवर्ष को विश्व गुरु और विश्व में पहचान दिलाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिवस को सेवा और समर्पण अभियान के तहत जन्मदिन मनाया गया।

इस अवसर में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष खेमलाल साहू,महामंत्री द्वय हरिशंकर साहू,विनय चंद्राकर,भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेन्द्र वर्मा,नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले,पिछड़ा वर्ग मण्डल अध्यक्ष दिलीप साहू,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,मण्डल उपाध्यक्ष हर्ष भाले,जिला भाजयुमो मंत्री केवल देवांगन,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुणाल शर्मा,भाजयुमो महामंत्री सागर सोनी,पिछड़ा वर्ग मण्डल महामंत्री दामोदर चक्रधारी,मनोज देवांगन,भाजयुमो मण्डल कोषाध्यक्ष जयंत कश्यप,भाजयुमो सोशल मीडिया प्रभारी अमित वर्मा,भाजयुमो उपाध्यक्ष रोशन वर्मा,डोने साहू व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

