लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय प्रबंधन व लगन अचूक तीर-कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशीष बडोला

रिपोर्टर- रोशन सिंह


उतई ।शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशीष बडोला, 8 सीजी गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. रायपुर का आगमन हुआ। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कमांडिंग ऑफिसर का एन.सी.सी. इकाई के द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कर्नल आशीष बडोला ने एन.सी.सी. कैडेट्स से एन.सी.सी. में भर्ती होने के उद्देश्य पर चर्चा की। उन्होंने ने केडेट्स में देश भक्ति का जज्बा दिलों में जगाने हेतु अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के जीवन व्यर्थ है। हमें हर समय काल परिस्थिति में सबको साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि खेल एवं एन.सी.सी. समय सीमा में कार्य पूर्ण करना सिखाते हैं एवं वर्दी हमें जिम्मेदारी का अहसास कराती है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि कार्य करना ही हर मानव का कर्त्तव्य है। हमें बिना निराश हुए सतत रूप से कार्य करते रहना चाहिए जब तक कि मंजिल की प्राप्ति न हो जाए। जनभागीदारी अध्यक्ष डॉ. प्रहलाद वर्मा इस कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने एन.सी.सी. केडेट्स को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर कुलदीप एवं नायक चंदन कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. श्रीमती अनुसूईया जोगी ने किया। सभी एन.सी.सी. केडेट्स ने भी जोश व आत्मविश्वास के साथ कमांडिंग ऑफिसर से चर्चा की। इस अवसर पर केडेट सोनम धीवर ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी एवं केडेट खुशबु, तनुजा व लेख कुमारी ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *