दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन करवाने वालों के ऊपर अपराध दर्ज करवाने उतई थाने में सौपा ज्ञापन

रिपोर्टर-रोशन सिंह

उतई । दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के उतई थाना में धर्म परिवर्तन करवाने वाले अरुण पन्नालाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम एवं गुरुविंदर सिंह चड्डा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ख) व 295 के तहत अपराध दर्ज कराने हेतु भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग किया। यूट्यूब यू.आर.एल. लिंक http://youtu.be/95copsRnhxA पर अरुण पन्नालाल व गुरुविंदर सिंह चड्डा प्रेस मीडिया बाइट दे रहे थे और बार बार उक्त बाइट में धर्मांतरण करने व भारतीय संविधान का अपमान कर रहें थे। इसी आधार पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए भाजपा जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजपा उतई मण्डल महामंत्री सोनू राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, चंदू देवांगन, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजित चन्द्राकर, रूपेश पारख ने ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से भाजपा जिला महामंत्री दुर्ग ललित चन्द्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनिल साहू, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल, भाजपा उतई मण्डल महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चन्द्राकर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अजित चन्द्राकर, भाजयुमों उतई मण्डल अध्यक्ष प्रवीण यदु, सांसद प्रतिनिधि रोहित साहू, सुरेश देशमुख, मण्डल महामंत्री भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग डिकेश सेन, फलेन्द्र सिंग राजपूत, लक्ष्मीनारायण साहू, चंदू देवांगन, सन्तोष साहू, आईटी सेल अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग उतई मंडल अनुज देशमुख, लुकेश देवांगन सुनीता वर्मा शीतला ठाकुर, ऋषि देशमुख, दिलेश साहू, लुमेश साहू, लक्की साहू, आदि भाजपा के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *